हमारे बारे में

सामाजिक गतिविधियाँ / कार्य

  • जुहू कोलीवाड़ा, मुंबई में वर्ष 2005 में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन, जिसमें लगभग 150 चिकित्सकों द्वारा 1500 मरीजों का निःशुल्क इलाज एवं दवा वितरण किया गया।
  • भायंदर, मीरा रोड, नालासोपारा, वसई रोड सहित मुंबई की 100 से अधिक स्लम बस्तियों में विशाल चिकित्सा शिविर एवं निःशुल्क दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किए।
  • इस्कॉन फूड फॉर लाइफ, जुहू के सौजन्य से वर्ष 2005 से 2008 तक लगभग 10,000 से अधिक भूखे एवं असहाय लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाई।
  • वर्ष 2006 में मुंबई की ऐतिहासिक बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर 35 राहत एवं चिकित्सा शिविर आयोजित कर लगभग 45,000 से अधिक लोगों तक सहायता, दवा एवं वस्त्र पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • मालाड, गोरेगांव, अंधेरी सहित मुंबई के विभिन्न अनाथालयों में अनाथ बच्चों के बीच राहत एवं चिकित्सा शिविर आयोजित करने में मुख्य भागीदारी निभाई। (2006)
  • इस्कॉन, जुहू मुंबई द्वारा आयोजित भव्य जन्माष्टमी समारोह में वर्ष 2005 से 2008 तक लगभग 4 वर्षों तक कार्यकारी सदस्य के रूप में 10 लाख से अधिक कृष्ण भक्तों के बीच प्रसाद सेवा, भक्त मित्र निर्माण एवं कला-संस्कृति संबंधी सेवा कार्य किए।
  • वर्ष 2005 से 2007 तक कैंसर, एचआईवी, हृदय रोग एवं कुष्ठ रोग से पीड़ित लगभग 1500 से अधिक लोगों को निःशुल्क दवा, इलाज एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • मुंबई में वर्ष 2005 से 2007 तक निजी स्तर पर प्रशासन एवं अस्पताल कर्मियों के सहयोग से 100 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराने में अहम भूमिका निभाई।
  • वर्ष 2007 में मुंबई के सांता क्रूज पश्चिम स्लम बस्ती सहित विले पार्ले, अंधेरी एवं जुहू क्षेत्र की स्लम बस्तियों में लगभग 5000 लोगों हेतु विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
  • प्रवक्ता एवं कार्यकारी सदस्य के रूप में वर्ष 2010 से 2019 तक लगभग 800 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का सफल आयोजन कराया।
  • गांधी मैदान, पटना में आयोजित रावण वध समारोह में वर्ष 2010, 2011, 2012 एवं 2013 तक लगातार 4 वर्षों तक प्रवक्ता एवं कला-संस्कृति निदेशक के रूप में कार्य किया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि रहे।
  • वर्ष 2011 में आयोजित डॉ. फणीभूषण पुण्य तिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शत्रुघ्न सिन्हा, सुशील मोदी, गंगा प्रसाद, शेखर सुमन, अवधनी चौबे एवं बिहार सरकार के मंत्री श्याम रजक उपस्थित रहे।
  • वर्ष 2012 में बिहार गौरव महायज्ञ कार्यक्रम (100 दिवसीय अनुष्ठान एवं विशेष धार्मिक आयोजन) के कार्यक्रम संयोजक के रूप में कार्य किया।
  • बिहार के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित बिहार गौरव महायज्ञ, पटना के संयोजक रहे।
  • माँ वैष्णो देवी सेवा समिति, पटना के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक के रूप में वर्ष 2011 से 2018 तक विशाल चिकित्सा शिविर एवं निःशुल्क दवा वितरण कार्यक्रमों का संचालन किया।
  • माँ वैष्णो देवी सेवा समिति, पटना द्वारा आयोजित विशाल धार्मिक कार्यक्रम (भगवती जागरण) के कार्यक्रम संयोजक के रूप में वर्ष 2011 से 2019 तक सक्रिय भूमिका निभाई।
  • वर्ष 2013 से 2020 तक लगातार माता जगमाता देवी जयंती समारोह के संयोजक रहे, जिनमें राज्य सरकार के विभिन्न मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
  • वर्ष 2015 में विशाल रक्तदान शिविर, पटना में प्रवक्ता एवं कार्यकारी सदस्य के रूप में कार्य किया।
  • सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सहयोग आंदोलन के अंतर्गत डॉ. अशोक वर्मा के नेतृत्व में लाखों असहाय छात्र-छात्राओं के बीच मार्गदर्शन शिविर आयोजित करने में कार्यक्रम संयोजक के रूप में योगदान दिया।
  • पूज्य माता स्व. भागमती देवी की विभिन्न पुण्यतिथियों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर लगभग 10,000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल उपस्थित रहे।
  • मननपुर, छपरा में वर्ष 2015 से 2020 तक लगातार 6 वर्षों तक धूननाथ सिंह की पुण्यतिथि पर 151 गायकों द्वारा भजन-कीर्तन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लंदन, मुंबई सहित देश-विदेश से कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
  • ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा महेंद्र नाथ मंदिर, सिवान में वर्ष 2014 से 2020 तक शिवरात्रि मेले के अवसर पर हजारों शिव भक्तों को स्वास्थ्य लाभ एवं निःशुल्क दवा वितरण कर धार्मिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का कार्य किया।
  • बिहार के सुदूर क्षेत्रों में युवा सद्भावना शिविर आयोजित कर लगभग 5000 से अधिक युवाओं को सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित किया।
  • नशामुक्त समाज निर्माण अभियान के अंतर्गत 700 से अधिक नशा-पीड़ित युवाओं को नशामुक्त कर उन्हें समाज का जिम्मेदार एवं सकारात्मक नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया।
  • पंच दिवसीय श्रीराम यज्ञ (01–05 नवम्बर 2015), आयोजक: एम.एम.डी.टी. कॉलेज, गोपालगंज में यज्ञ सह-संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • वर्ष 2016 में बलिवन सागर, गोपालगंज (बिहार) में आयोजित गोपालगंज महोत्सव के सह-संयोजक रहे। कार्यक्रम का आयोजन “एक निर्माण मिशन” द्वारा किया गया।
  • जिज्ञासा संसार द्वारा आयोजित डॉ. वी.वी. गिरि जयंती सह सम्मान समारोह, मानवता स्मृति भवन सभागार, दिल्ली में कार्यक्रम संयोजक के रूप में कार्य किया।
  • वर्ष 2019 में अभियंता भवन, पटना में आयोजित डॉ. वी.वी. गिरि जयंती समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। आयोजक: जिज्ञासा संसार।
  • थावे विद्यापीठ द्वारा आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह “पंडित राजकुमार शुक्ल एवं चंपारण का किसान आंदोलन” (विद्यापति भवन, पटना) में कार्यक्रम संयोजक के रूप में कार्य किया।
  • 19 फरवरी 2017 को बिहार एकमा, मठनपुरा (सारण) में आयोजित राजकीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह के आयोजक रहे। कार्यक्रम का आयोजन थावे विद्यापीठ द्वारा किया गया, जिसमें लंदन, मॉरीशस, मुंबई एवं देशभर से आए विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया।
  • वर्ष 2020 में एकमा, सारण में आयोजित राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजक के रूप में कार्य किया।
  • थावे विद्यापीठ के विशेष अधिवेशन, पटना (2023) में कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई।
  • थावे विद्यापीठ के विशेष अधिवेशन, सोनपुर में कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में कार्य किया।
  • थावे विद्यापीठ के विशेष अधिवेशन, अयोध्याजी में कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में योगदान दिया।
  • थावे विद्यापीठ के विशेष अधिवेशन, प्रयागराज में कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।
  • बाबा महेन्द्रनाथ सेवा शिविर (2025–26) में जिला प्रशासनिक प्रतिनिधिमंडल के साथ सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।
  • फरवरी 2025 में जीरादेई, सिवान में विशाल चिकित्सा शिविर एवं निःशुल्क औषधि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
  • महाकुंभ प्रयागराज 2025 में देवती संपत मंडल सेवा शिविर के कार्यकारी सदस्य के रूप में सेवा कार्यों में योगदान दिया।
  • वी केयर फाउंडेशन के माध्यम से सिसवन प्रखंड, सिवान में लगभग दो दर्जन जरूरतमंद बेटियों के विवाह हेतु वैवाहिक उपहार वितरण समारोह का आयोजन किया।
  • अगस्त 2024 में श्रावण मेला, मेहंदार में आयोजित बाबा महेन्द्रनाथ सेवा शिविर के अंतर्गत शर्बत एवं जल वितरण कार्यक्रम के आयोजक रहे।
  • जुलाई 2023–24 एवं जून 2025 में माँ वैष्णोदेवी सेवा के अंतर्गत कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • सिवान वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत सामूहिक रक्षा बंधन कार्यक्रम, वृक्षारोपण एवं वन संरक्षण अभियान का आयोजन किया।

हमारे बारे में

डॉ. अरविंद आनंद (अरविंद कुमार सिंह) एक प्रतिष्ठित समाजसेवी, लेखक, मोटिवेटर और रणनीतिकार हैं। उन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा, शिक्षा और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित किया है।....और पढ़ें

संपर्क करें

अस्थायी पता (Delhi)
WA117, तीसरी मंजिल, नजदीक अग्रवाल स्वीट्स, स्कूल ब्लॉक, शक्करपुर, लक्ष्मीनगर, दिल्ली -110092

स्थायी एवं पत्राचार पता (Bihar)
ग्राम-मठनपुरा, पोस्ट-एकमा, थाना-एकमा, जिला-छपरा, सारण (बिहार)-841208

स्थान मैप